WAVES 2025 समिट में नीता अंबानी का ऐलान – भारत की कला, संस्कृति और ज्ञान को वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प

2 मई को मुंबई में शुरू हुए WAVES 2025 सम्मेलन में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के मिशन की शुरुआत की।

 

 

इस समिट में भारत के पारंपरिक ज्ञान, योग, आयुर्वेद, संगीत, वास्तुकला और दर्शन को आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत किया गया। नीता अंबानी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की हजारों साल पुरानी संस्कृति को अब वैश्विक ब्रांड बनाया जाएगा। उन्होंने भारत के प्राचीन ग्रंथों, शास्त्रों और कलाओं को तकनीकी माध्यमों से विश्व में प्रचारित करने की योजना बताई।

इस आयोजन में अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस जैसे देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भारतीय संस्कृति के संगम पर आधारित सत्र विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यह समिट भारत के सॉफ्ट पावर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला प्रयास माना जा रहा है।

रिलायंस फाउंडेशन के मुताबिक अगले 5 वर्षों में 100 से अधिक देशों में भारत की सांस्कृतिक शिक्षा से जुड़े केंद्र खोले जाएंगे। यह समिट दिखाता है कि भारत केवल टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि संस्कृति और दर्शन में भी विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ रहा है।

 

 

Share on