पूजा पाठ
मोहिनी एकादशी 2025: 8 मई को तुलसी पूजा से मिलेगा धन-समृद्धि का आशीर्वाद
8 मई 2025 को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा, जो हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और तुलसी पूजन से जीवन में सुख-समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
मोहिनी एकादशी के दिन व्रत रखने से पापों का नाश होता है और जीवन में आने वाले सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। इस दिन तुलसी की पूजा करने से विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तुलसी पूजा में दीपक जलाना, तुलसी माता को लाल चुनरी अर्पित करना और विशेष मंत्रों का जाप करना शामिल है।
मोहिनी एकादशी व्रत के पारण का समय 9 मई 2025 को सुबह 5:34 मिनट से सुबह 8:16 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भगवान विष्णु का ध्यान करके व्रत खोलना शुभ माना जाता है।