MP बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, CM मोहन यादव ने किया ऐलान
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज, 6 मई 2025 को सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने निवास से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा की। इस वर्ष लगभग 18 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनका इंतजार आज खत्म हुआ।
कक्षा 12वीं में सथा जिले की प्रियाल द्विवेदी ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि कक्षा 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने इस वर्ष के परिणामों को पिछले 15 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ बताया और छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी।
छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर देख सकते हैं।