झारखंड

बोकारो में महिला माओवादी का आत्मसमर्पण, हथियार और दस्तावेज किए गए जब्त

झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है, जब बोकारो जिले में एक महिला माओवादी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

 

 

महिला माओवादी की पहचान सविता उर्फ रेखा के रूप में हुई है, जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई से जुड़ी थी। सविता पर कई थानों में हत्या, लूट, रंगदारी और माइन बिछाने जैसे गंभीर आरोप दर्ज थे। पुलिस को उसके पास से एक देसी राइफल, 30 राउंड कारतूस और नक्सली दस्तावेज मिले हैं। वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थी और पिछले कुछ महीनों से वह पुलिस के बढ़ते दबाव में थी।

बोकारो SP ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों को सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने अन्य नक्सलियों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की।

 

 

Share on