गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना की रात-दिन लैंडिंग ड्रिल्स सफल
भारतीय वायुसेना ने उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे पर दिन-रात लैंडिंग अभ्यास कर देश की सुरक्षा तैयारियों को और सशक्त किया।
गंगा एक्सप्रेसवे पर वायुसेना की सफल लैंडिंग ड्रिल भारत की सैन्य ताकत का प्रतीक बन गई है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित 3.5 किलोमीटर लंबे इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप पर सुखोई-30 एमकेआई, मिराज 2000, मिग-29, सी-130जे, एएन-32 जैसे विमान और एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर ने दिन और रात के समय टेकऑफ और लैंडिंग अभ्यास किया। यह पहली बार है जब किसी सिविलियन एक्सप्रेसवे पर रात के समय अभ्यास किया गया है। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी आपातकालीन स्थिति में नागरिक और सैन्य हवाई जहाजों की वैकल्पिक लैंडिंग की सुविधा सुनिश्चित करना है। इससे उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन में भी एक नई क्षमता विकसित कर रहा है।