दिल्ली

दिल्ली में शामिल होंगी 2080 नई इलेक्ट्रिक बसें

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में होगी इको-फ्रेंडली क्रांति मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी जानकारी, 2026 तक लक्ष्य 80% बसें इलेक्ट्रिक करने का

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जल्द ही 2080 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरेंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली को 'ग्रीन ट्रांसपोर्ट कैपिटल' बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम होगा।

नई इलेक्ट्रिक बसें अत्याधुनिक तकनीकों से लैस होंगी और इनकी निगरानी जीपीएस आधारित कंट्रोल सेंटर से की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2026 तक दिल्ली की 80% बसें इलेक्ट्रिक होंगी। इससे न केवल वायु प्रदूषण कम होगा, बल्कि यात्रियों को आरामदायक और स्वच्छ यात्रा अनुभव मिलेगा। इसके अलावा, बस स्टॉप पर चार्जिंग स्टेशन भी लगाए जाएंगे। दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए 1300 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।

 

 

Share on