Javelin Throw World Record: नीरज चोपड़ा के 'गुरु' ने बनाया था ऐसा विश्व रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना आज भी नामुमकिन जैसा!
नीरज चोपड़ा के कोच यान जेलेज़नी का रिकॉर्ड आज तक कोई एथलीट नहीं तोड़ पाया। जैवलिन थ्रो की दुनिया में उन्होंने जो कारनामा 1996 में किया, वह आज भी सभी के लिए प्रेरणा और चुनौती बना हुआ है।
जैवलिन थ्रो की दुनिया में कई सितारे आए और गए, लेकिन एक नाम ऐसा है, जिसने अपने दम पर इतिहास रच दिया – यान जेलेज़नी। यह वही खिलाड़ी हैं जिन्हें आज ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा अपना गुरु मानते हैं। यान ने 1996 में जो विश्व रिकॉर्ड बनाया था, वह अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है। नीरज चोपड़ा ने भले ही टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा हो, लेकिन उनके कोच यान जेलेज़नी का रिकॉर्ड आज भी सबसे ऊपर है।
1996 में हुआ था ये कमाल: 98.48 मीटर का जैवलिन थ्रो!
नीरज चोपड़ा के कोच यान जेलेज़नी ने 1996 में जर्मनी के जेना शहर में 98.48 मीटर दूर भाला फेंककर एक ऐसा रिकॉर्ड कायम किया, जिसे पिछले 29 सालों में कोई भी तोड़ नहीं पाया है। यह रिकॉर्ड "नया डिजाइन" जैवलिन के आने के बाद का है, जब पुराने भाले के मुकाबले डिजाइन में बदलाव किया गया था ताकि बहुत ज़्यादा दूरी तक जाने से बचा जा सके। लेकिन यान जेलेज़नी ने इस नए भाले के साथ भी ऐसी दूरी तय कर दी कि वह एक मिसाल बन गई।